hatsApp Status & Facebook Story New Card
TOWN LIVE NEWS
VOICE OF THE PEOPLE • REAL TIME UPDATES
UTTAR PRADESH
मेरठ: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा राजनीतिक बयान, चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाएंगे क्यों?
मेरठ, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी राजनीति और गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने मंच से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और केंद्र की राजनीति में बदलाव करने की बात कही।...'पहले यूपी, फिर दिल्ली की बारी'जनसभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव के लिए दोनों नेता एक साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा, "पहले योगी को हटाएंगे और फिर दोनों भाई मिलकर दिल्ली जाकर मोदी को हटाएंगे।" उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश में एक नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।चंद्रशेखर आजाद को सीएम चेहरा बनाने पर क्या बोले ओवैसी?ओवैसी ने अपने संबोधन में इस बात का भी जिक्र किया कि वे चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा क्यों बनाना चाहते हैं। इस पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने नगीना की एक घटना का उदाहरण दिया।ओवैसी के अनुसार, "हम चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा इसलिए बनाएंगे क्योंकि जब नगीना में यह कहा गया कि ईद की नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी, तो वही चंद्रशेखर आजाद वहां डटकर खड़े हो गए और कहा कि मैं देखूंगा कौन रोकेगा, आप नमाज पढ़िए।"ओवैसी के इस बयान के बाद से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में आगामी चुनावों और संभावित गठबंधनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।