Detecting your location...
November 23, 2026 e-Paper Since 2020
Detecting location...
e-Paper Since 2020
WhatsApp Status & Facebook Story News Card

TOWN LIVE NEWS

VOICE OF THE PEOPLE • REAL TIME UPDATES
Uttar Pradesh

"मेरे दोस्त मुलायम सिंह जी की बड़ी याद सताती है..." — नेताजी की जयंती पर छलका आज़म ख़ान का दर्द, पुराने दिनों को याद कर हुए भावुक!

"मेरे दोस्त मुलायम सिंह जी की बड़ी याद सताती है..." — नेताजी की जयंती पर छलका आज़म ख़ान का दर्द, पुराने दिनों को याद कर हुए भावुक!
Written By- Imran Akram 23 Nov 2026, 01:16 PM
रामपुर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक की जयंती पर आज़म ख़ान ने साझा किए 50 साल पुराने सियासी सफर के किस्से; बोले— "मुश्किल वक्त में कुछ लोग साथ छोड़ जाते हैं, पर पुराने रिश्ते नहीं भुलाए जा सकते।" समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती के मौके पर वरिष्ठ सपा नेता आज़म ख़ान बेहद भावुक नजर आए। रामपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान 'नेताजी' के चित्र के सामने खड़े होकर आज़म ख़ान का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने अपने पुराने साथी को याद करते हुए कहा कि आज के मुश्किल दौर में उन्हें अपने दोस्त मुलायम सिंह जी की कमी बहुत खलती है और उनकी बड़ी याद सताती है। जवानी के दिनों से लेकर 50 साल के साथ का किया जिक्रकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आज़म ख़ान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के साथ उनका रिश्ता जवानी के दिनों से रहा है और समाजवादी विचारधारा व इस परिवार के साथ उनका करीब 50 साल का लंबा सफर रहा है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा:"यह रिश्ता केवल राजनीतिक जुड़ाव नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष और अटूट विश्वास का संबंध था। जब हमने पार्टी बनाई थी, तब दो गाड़ियां चला करती थीं—आगे नेताजी की और पीछे मेरी। ऐसे ही समाजवादी पार्टी खड़ी नहीं हो गई।"नेताजी की सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को किया यादआज़म ख़ान ने मुलायम सिंह यादव की कार्यशैली की तारीफ करते हुए बताया कि नेताजी हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को कितना सम्मान देते थे। उन्होंने कहा, "अगर किसी के पास सिर्फ पांच वोट भी होते थे, तो नेताजी पांच बार खड़े होकर उसका इस्तकबाल (स्वागत) करते थे। यही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।" सियासी संदेश और भावुक अपीलअपने संबोधन के दौरान आज़म ख़ान ने मौजूदा हालात और जेल में बिताए कठिन दिनों का भी जिक्र किया। अपनों की दूरी और बदलते वक्त पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लंबे सफर में कुछ लोग बीच रास्ते में साथ छोड़ जाते हैं, लेकिन सच्चे साथी आखिरी सांस तक साथ निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने और मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
Read More Back