TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

आगरा में श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार पर जीएसटी का छापा,:गड़बड़ी की आशंका पर पहुंची टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी

8 घंटे पहले | 19 February 2026 | 03:27 PM IST
आगरा में श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार पर जीएसटी का छापा,:गड़बड़ी की आशंका पर पहुंची टीमें, दस्तावेजों की जांच जारी
आगरा के प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी श्रीदाऊ जी मिष्ठान भंडार की दुकान और उससे जुड़े गोदाम पर गुरुवार को जीएसटी विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। जीएसटी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद विभाग की अलग-अलग टीमें एक साथ सभी ठिकानों पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि दोपहर से ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दुकान, गोदाम और संबंधित प्रतिष्ठानों पर जांच में जुट गए। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के दस्तावेज, बिल बुक, खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और कंप्यूटर डेटा की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की और कारोबार से जुड़े जरूरी कागजात खंगाले। सूत्रों के अनुसार, विभाग को टैक्स चोरी और जीएसटी रिटर्न में संभावित अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जीएसटी टीम की जांच जारी है और देर शाम तक कार्रवाई चल रही थी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
20 फरवरी से मेरठ में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट:एलेक्ज़ेंडर क्लब और मेरठ कॉलेज में होंगे मुकाबले ,कई देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
बरेली कैंट में 'प्लास्टिक दानव' ने दी चेतावनी:सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ें, सीईओ डॉ. तनु जैन की मौजूदगी में सदर बाजार में रैली
प्रयागराज में पीडीए का एक्शन:रिंग रोड पर अवैध प्लाटिंग, बजहां में हुई कार्रवाई
शेयर करें