TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

पत्नी का सुसाइड…अगले दिन पति ने भी जान दी:झांसी में एक बार बेटे ने फंदा काटा, फिर 16Km दूर जाकर फांसी लगाई

20 February 2026
पत्नी का सुसाइड…अगले दिन पति ने भी जान दी:झांसी में एक बार बेटे ने फंदा काटा, फिर 16Km दूर जाकर फांसी लगाई
झांसी में पत्नी के सुसाइड करने के अगले दिन पति ने भी जान दे दी। दोनों के बीच मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया था। पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब दीवार तोड़कर पत्नी को फंदे से उतारा तो मौत हो चुकी थी। यह देख पति भी फंदे पर झूल गया। मगर बेटे ने फंदा काट दिया। गुरुवार रात को उसने लगभग 15 किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली कलां गांव के रहने वाले थे। 15 साल पहले शादी हुई थी रक्सा के पुनावली कलां गांव निवासी ठाकुरदास ने बताया- मेरा बेटा मनोज अहिरवार (38) प्राइवेट काम करता था। उसकी शादी 2011 में वंदना (35) से हुई थी। उनके दो बेटे देवांश (12) और रिषभ (07) व एक बेटी राधिका (10) है। घर में सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले बहू वंदना अपनी बहन के पास पूना चली गई। साथ में बेटा और बच्चे भी चले गए। वहां पर बेटा प्राइवेट जॉब करने लगा। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन करीब 25 दिन पहले सब लोग अचानक घर पर आ गए। मां किसी से बात कर रही थी बेटे देवांश ने बताया- जब हम लोग पूना में थे तो मम्मी वंदना फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसका पापा को पता चल गया था। तभी से दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसी वजह से हम लोग झांसी लौट आए थे। बुधवार रात को मम्मी ने मोबाइल में कुछ कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया। तब पापा ने मम्मी को 2-3 थप्पड़ मार दिए। वह गुस्से में कमरे में चली गई और कुंडी बंद कर ली। जब कुंडी नहीं खोली तो दीवार को तोड़ा। तब मम्मी फंदे पर लटकी थी। उनको नीचे उतारा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पिता ने भी फांसी लगा ली। तब मैंने फंदा काट दिया। इससे पिता बच गए थे। 15 किलोमीटर दूर फांसी लगाई ठाकुरदास ने बताया कि गुरुवार को हम लोग वंदना के शव को लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर पोस्टमार्टम होना था। यहां वंदना के मायके वाले भी आ गए और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान बेटा मनोज अचानक गायब हो गया। पोस्टमार्टम के बाद हम लोग बहू वंदना के शव को ले गए। अंतिम संस्कार कर दिया। देर रात पुलिस का फोन आया कि मनोज ने मैरी गांव के पास एक पेड़ पर फांसी लगा ली। हम लोग मैरी पहुंच गए। शुक्रवार शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

लखनऊ में जटिल ऑपरेशन कर युवती को दिया जीवन:नाक की हड्डी में हुआ था फ्रैक्चर, सांस लेने में थी परेशानी
लखनऊ में 5 CHC बनेंगे ट्रॉमा सेंटर:24 घंटे मिलेगा मरीजों को इलाज, 82 प्राइवेट हॉस्पिटल में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज
कागजों में खरीद फरोख्त करता है आजमगढ़ का बालाजी एंटरप्राइजेज:जीएसटी अधिकारियों ने दर्ज करवाया मुकदमा, एक दिन पहले हुई थी दो गिरफ्तारी
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 109वीं बैठक:अर्चकों के अनुबंध, मंदिरों के विकास, 3D म्यूजियम पर पर हुआ फैसला
WhatsApp