मुरादाबाद- बिलारी आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही 30-बिलारी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी और 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के नेता हाजी चाँद बाबू मलिक ने प्रमुख राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए वंचित वर्गों के लिए एक नए राजनीतिक विकल्प का आह्वान किया है।
"हाजी चाँद बाबू मलिक ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोनों दलों को "एक ही सिक्के के दो पहलू" करार दिया। उनका कहना है कि परंपरागत दलों की राजनीति में गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों और अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समाज के बुनियादी मुद्दों की लगातार अनदेखी हुई है।"
हाजी चांद बाबू मलिक ने दावा किया कि 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' इन्हीं वंचित और शोषित वर्गों की आवाज़ बनने के लिए मैदान में उतरा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे पारंपरिक दलों से हटकर अपने हक़ और हिस्सेदारी के लिए मोर्चे का समर्थन करें। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिलारी विधानसभा में इस नए मोर्चे की सक्रियता से आगामी चुनावी समीकरणों में नया मोड़ देखने को मिल सकताहै।
आपकी राय कमेंट और शेयर करें।