TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 109वीं बैठक:अर्चकों के अनुबंध, मंदिरों के विकास, 3D म्यूजियम पर पर हुआ फैसला

20 February 2026
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 109वीं बैठक:अर्चकों के अनुबंध, मंदिरों के विकास, 3D म्यूजियम पर पर हुआ फैसला
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 109वीं एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की 15वीं बैठक में धाम और संबंधित मंदिरों के व्यवस्थागत सुधार, आधारभूत ढांचे के विकास तथा सुविधाओं के उन्नयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अर्चकों की सेवा शर्तों पर अनुबंध प्रस्ताव से लेकर धाम परिसर में 3D इमर्सिव म्यूजियम, 50 प्रतिशत शौचालयों को भारतीय शैली में परिवर्तित करने और विभिन्न मंदिरों में निर्माण व मरम्मत कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। मंदिर न्यास परिषद के प्रमुख निर्णय मंदिर न्यास परिषद ने मंदिर में कार्यरत अर्चकों की सेवा शर्तों को सुव्यवस्थित करने हेतु न्यास और अर्चकों के मध्य अनुबंध प्रस्ताव को स्वीकृति दी। मंदिर परिसर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को भी मंजूरी प्रदान की गई। ललिता घाट पर स्थापित प्रोजेक्टर के संचालन प्रारंभ होने के उपरांत उसे मंदिर न्यास के संरक्षणाधीन लेते हुए उसके वार्षिक अनुरक्षण (AMC) प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। संबंधित मंदिरों में लगेगा सीसीटीवी इसी क्रम में श्री संकट हरण हनुमान मंदिर, बेनीपुर सारनाथ में संचालित गौशाला के समस्त व्यय का भार मंदिर न्यास द्वारा वहन करने तथा प्रत्येक प्रदोष तिथि पर गौवंश के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। कालेश्वरनाथ मंदिर, सकलडीहा (जनपद चंदौली) के रिक्त भूखंड पर कक्ष, रसोईघर एवं स्नानागार निर्माण तथा जर्जर भवन की मरम्मत के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही दोनों मंदिरों में विद्युत व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत हेतु एजेंसी चयन को स्वीकृति प्रदान की गई।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

लखनऊ में जटिल ऑपरेशन कर युवती को दिया जीवन:नाक की हड्डी में हुआ था फ्रैक्चर, सांस लेने में थी परेशानी
लखनऊ में 5 CHC बनेंगे ट्रॉमा सेंटर:24 घंटे मिलेगा मरीजों को इलाज, 82 प्राइवेट हॉस्पिटल में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज
कागजों में खरीद फरोख्त करता है आजमगढ़ का बालाजी एंटरप्राइजेज:जीएसटी अधिकारियों ने दर्ज करवाया मुकदमा, एक दिन पहले हुई थी दो गिरफ्तारी
धागा कारोबारी से रंगदारी वसूलने वाले दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार:जमानत, एफआईआर रद्द कराने का ढूंढ रहे थे कानूनी रास्ता, शनिवार को पेश करेगी पुलिस
WhatsApp