कागजों में खरीद फरोख्त करता है आजमगढ़ का बालाजी एंटरप्राइजेज:जीएसटी अधिकारियों ने दर्ज करवाया मुकदमा, एक दिन पहले हुई थी दो गिरफ्तारी
20 February 2026
कागजों में खरीद फरोख्त करता है आजमगढ़ का बालाजी एंटरप्राइजेज:जीएसटी अधिकारियों ने दर्ज करवाया मुकदमा, एक दिन पहले हुई थी दो गिरफ्तारी
आजमगढ़ के शहर कोतवाली में राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सहायक देश दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में जीएसटी के अधिकारी देश दीपक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जीएसटी में पंजीकृत यस बालाजी इंटरप्राइजेज के द्वारा ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों की समीक्षा में पाया गया कि मेसर्स बालाजी इंटरप्राइजेज द्वारा बर्तनों की खरीद और बिक्री के लिए जीएसटी नंबर लिया था। पंजीकरण के लिए दाखिल ऑनलाइन आवेदन में फॉर्म स्वामी आयुष कुमार राय के द्वारा व्यापार स्थल का पता गोरखपुर वाराणसी मार्ग सिविल लाइन आजमगढ़ दर्शाया गया था। इसके साथी फार्म स्वामी द्वारा जीएसटी पोर्टल पर बैंक का विवरण बंधन बैंक लिमिटेड पुलिस चौकी बलिया दर्ज कराया गया था। फर्म स्वामी आयुष कुमार राय के द्वारा पंजीकरण हेतु दाखिल ऑनलाइन आवेदन के साथ बिजली बिल कि जब जांच की गई तो यह बात सामने आई की घोषित फर्म व्यापार स्थल पर कोई अस्तित्व ही नहीं है। किसके साथ ही आसपास के लोगों से जब पूछताछ की गई तो किसी भी व्यक्ति ने आरोपी को जानने पहचानने से इनकार कर दिया। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस
जीएसटी अधिकारियों की तारीफ पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिले में जीएसटी चोरी की जड़े कितनी गहरी हैं। इसका अंदाजा इस बार से लगाया जा सकता है कि एक दिन पूर्व के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें यह बात खुलकर सामने आई थी कि आरोपियों ने 500 करोड़ से अधिक की जीएसटी की चोरी की घटना को अंजाम दिया और के मामले में भी कई आरोपी अभी भी फरार है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पाठकों की राय