TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

हाथरस में युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया:घरेलू विवाद के बाद हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

21 February 2026
हाथरस में युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया:घरेलू विवाद के बाद हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरावली में एक युवती ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। देर रात हुई इस घटना के बाद युवती की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव ककरावली निवासी 20 वर्षीय पलक पुत्री सुरेंद्र सिंह का अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पलक बीए की छात्रा है। विवाद के बाद पलक ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। उसे उल्टियां भी होने लगीं। गंभीर हालत में लेकर पहुंचे अस्पताल... परिवार के सदस्यों ने जब पलक की गंभीर हालत देखी, तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया गया।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

उन्नाव में होटल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक:CCTV में भागते दिखा, पुलिस ने शिनाख्त की आज होगा पोस्टमार्टम
शाहजहांपुर में रात में अवैध मिट्टी खनन जारी:पुलिस-प्रशासन को जानकारी, फिर भी कार्रवाई से बच रहे अधिकारी
बहराइच में मासूम पर जंगली जानवर का हमला:मां के शोर मचाने पर बची जान, अस्पताल में इलाज
आजमगढ़ के युवक ने बनवाए दो पासपोर्ट:जन्म तिथि का मिलान करने पर पकड़ा गया, पुलिस ने दर्ज की FIR
WhatsApp