TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

घाटमपुर में डंपर की आमने सामने भिड़ंत:ड्राइवर की हालत गंभीर, CHC से जिला अस्पताल रेफर

21 February 2026
घाटमपुर में डंपर की आमने सामने भिड़ंत:ड्राइवर की हालत गंभीर, CHC से जिला अस्पताल रेफर
घाटमपुर के टेनापुर मोड़ के पास शनिवार सुबह दो डंपर आमने सामने टकरा गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में चालक को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। महोबा जिले के कबरई निवासी 30वर्षीय जयप्रकाश ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार सुबह वह डंपर लेकर लखनऊ जा रहा था, तभी कानपुर सागर पर स्थित घाटमपुर थाना क्षेत्र के टेनापुर मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे डंपर से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को घायल अवस्था में पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद दूसरे डंपर का चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

रायबरेली में 2.24 लाख स्मार्ट मीटर लगे:मध्यांचल विद्युत निगम चला रहा जागरूकता अभियान
झोलाछाप ने महिला से रेप किया, लोगों ने पकड़कर बांधा,VIDEO:साड़ी से दोनों हाथ-पैर बांध घंटों जमीन पर लिटाए रखा, आरोपी की दो पत्नियां, 6 बच्चे
गाजियाबाद में आज 12 Km की गति की हवा:लगातार बढ़ रहा दिन का तापमान, दिन में तेज धूप खिली
महोबा में विशाल मेगा विधिक सेवा शिविर:एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
WhatsApp