TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम को भेजा नोटिस:मिड-डे मील में पानी मिले दूध पर मांगा जवाब, जांच के दिए निर्देश

21 February 2026
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम को भेजा नोटिस:मिड-डे मील में पानी मिले दूध पर मांगा जवाब, जांच के दिए निर्देश
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने महोबा के कबरई ब्लॉक के ढिकवाहा गांव में मिड-डे मील में हुई लापरवाही का कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने जिलाधिकारी महोबा को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। यह मामला बच्चों को एक बाल्टी पानी में सिर्फ एक लीटर दूध मिलाकर परोसने के वायरल वीडियो से जुड़ा है। ढिकवाहा गांव के सरकारी स्कूल से सामने आए इस वीडियो में साफ दिख रहा था कि कैसे मासूम बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक बाल्टी पानी में केवल दो पैकेट दूध मिलाकर बच्चों को बांटा जा रहा था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस गंभीर लापरवाही को मानवाधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन माना है। आयोग का कहना है कि बच्चों को पौष्टिक आहार न देना उनके स्वास्थ्य और गरिमा के मौलिक अधिकारों का हनन है। यह कृत्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के मूल उद्देश्य को विफल करता है। आयोग द्वारा जिलाधिकारी महोबा को भेजे गए नोटिस में मामले की गहन जांच कराने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने प्रशासन से पूछा है कि इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है। जिला मजिस्ट्रेट को दो सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश करनी होगी। शिकायतकर्ता ने आयोग से ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब सबकी नजरें जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर टिकी हैं कि वे इस मामले में शामिल दोषियों पर क्या कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

कुशीनगर के गोदाम में 24 घंटे में दूसरी आग:6 दुकानों के गोदाम में लाखों का सामान जला
कांग्रेस नेता पर चाकू से वार:रिश्तेदार ने पुरानी रंजिश में किया हमला, हालत नाजुक
लखनऊ समाधान दिवस में 504 शिकायतें:डीएम की अध्यक्षता में सदर तहसील में सुनवाई की, 73 मामलों का मौके पर निस्तारण
तीन एजेंडे पर मायावती का रहेगा फोकस:प्रदेश प्रभारियों में बदलाव, कांशीराम जयंती और चुनावी राज्यों की रणनीति, 22 को बसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
WhatsApp