TOWN LIVE NEWS
Uttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली:चेकिंग के दौरान भागते वक्त हुए स्लिप, बुजुर्ग महिला की लूटी थी चेन

21 February 2026
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली:चेकिंग के दौरान भागते वक्त हुए स्लिप, बुजुर्ग महिला की लूटी थी चेन
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। चेन स्नेचिंग के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार देर रात पुलिस को बंधा रोड पर चेकिंग के दौरान आते दिखे। इस दौरान लूटेरों को रोकने का प्रयास किया तभी पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। पुलिस घटनाओं की जानकारी कर रही है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया गाजीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग लगाकर खड़ी थी। भूसे वाली गली के पास चेकिंग के दौरान दो स्कूटी सवार आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो स्कूटी लेकर भागने। मजार के आगे कब्रिस्तान के पास स्कूटी सवार डिसबैलेंस हो गए। जिससे सड़क किनारे गिर गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सीतापुर बिस्वा निवासी मोहम्मद रानू ऊर्फ फराज और सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई। दोनों लखनऊ में किराए का मकान लेकर रहते थे। घायल को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया है। दो दिन पहले शालीमार चौराहे के पास से महिला की चेन लूट की घटना को अंजाम दिए थे।

पाठकों की राय

संबंधित खबरें

प्रयागराज में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन:दूसरे दिन 25 हजार दर्शकों की उमड़ी भीड़
गरीब, बेसहारा रोजेदारों की मदद में बढ़ा रहे हाथ:जन कल्याण समिति सामाजिक संगठनों, मस्जिद कमेटियों से कराई ऐलान
'मैं मरना नहीं चाहता' कहकर वीडियो बनाई:CM योगी के नाम सुसाइड नोट छोड़ा, गोरखपुर में फंदे से लटककर जान दे दी
BJP ने की SIR पर बैठक:6 मार्च तक हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का तय किया लक्ष्य, प्रदेश महामंत्री ने की समीक्षा
WhatsApp