मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज “नंदग्राम भूखण्डीय योजना” के ब्रॉशर का विमोचन किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गोड, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, एडिशनल सीपी राजकरन नैय्यर और जीडीए के वीसी मौजूद रहे। 14 साल बाद विकसित की नई योजना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की लगभग 14 वर्ष बाद विकसित की गई नई भूखंड योजना “नंदग्राम भूखण्डीय योजना” के ब्रॉशर का विधिवत विमोचन किया गया। यह योजना गाजियाबाद के ग्राम नूरनगर, नंदग्राम में विकसित की जा रही है। लगभग डेढ़ दशक के अंतराल के पश्चात प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत की गई यह भूखण्डीय योजना शहर के लोगों को नियोजित व पारदर्शी प्रणाली के तहत आवासीय भूखण्ड प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगी। यह है खासियत