सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दूसरा घायल, धेलासराय जा रहे दो बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
Published: Feb 22, 2026
कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। और इस हादसे में मृतक का 16 वर्षीय दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल किशोर को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पीएम को भेजा है। आपको बतादे घटना शनिवार देर शाम कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के सलेमपुर बीबी से आगे भाऊपुर गांव के पास हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर कला गांव का रहने वाला 18 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र राजेश और 16 वर्षीय गुलशन पुत्र रघुवीर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाना सोरों क्षेत्र के गांव धेलासराय में दावत खाने जा रहे थे। इसी दौरान भाऊपुर गांव के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गुलशन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। सोरों थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है और तहरीर मिलने के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Reader Comments