नजीबाबाद के रायपुर मार्ग पर भारत गैस गोदाम के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। जिसमे तीन लोगो की जान चली गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे हुई। रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक टाटा कार गढ़मालपुर फ्लाईओवर से उतरते ही अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सामने से आ रहे ई-रिक्शा और एक मोपेड से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटियां खाती हुई दूर जाकर गिर गई। हादसे में ई-रिक्शा और मोपेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। देखिए मामले से जूड़ी तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला.. बिजनोर के नजीबाबाद में रविवार शाम 5 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में कार चालक राजकुमार (30) निवासी मोहनपुर थाना मंडावली, मोपेड सवार राजू (45) निवासी बढ़ापुर और उनकी 25 वर्षीय बेटी अंशु शामिल हैं। पिता-पुत्री किसी काम से जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। वहीं ई-रिक्शा चालक धर्म सिंह निवासी कोर्ट कादर और एक अन्य सवारी घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में मृतकों और घायलों के परिजनों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया… कार को मंडावली थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी 30 वर्षीय राजकुमार चला रहा था जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई साथ ही राजू और उसकी बेटी अंशु की भी मृत्यु हो गई।