अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध ठुकरा दिया है। दुनिया के कई देश ट्रंप के टैरिफ से परेशान थे मगर किसी ने प्रतिक्रिया ज़ाहिर नहीं की है। उनके मन में ट्रंप का ख़ौफ़ अब भी है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया कि उसके लिए मज़बूत नेता नहीं, संविधान की मज़बूती ज़रूरी है।