कानपुर के घाटमपुर बस स्टॉप में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। यहां पर ठेकदार के द्वारा मानक को दर किनार कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां पर शौचालय की दीवार बनते ही टूटने लगी है। बस स्टॉप के किनारे लेबलिंग कार्य में अनियमिताएं देखने को मिल रही है। विधायक सरोज कुरील ने निर्माण की जांच कराने की बात कही है। कानपुर-सागर हाइवे पर घाटमपुर नगर स्थित बस स्टॉप का सौंदर्यीकरण कार्य का बीते दिनो घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने शिलान्यास किया था, यहां पर ठेकेदार मानक को दर किनार कर निर्माण कार्य करा रहा है। ठेकदार के द्वारा निर्माण कार्य में कई अनियमिताएं की गई है। यहां पर बन रहे शौचालय और यूरिनल की दीवार बनते ही टूटने लगी है, कई जगह पर दीवार के दरार तक आ गई है। अब ठेकेदार अनियमिताओं को छिपाने के लिए इन्हीं दीवारों के ऊपर टाइल्स लगाए जा रहे है। इसी तरह बस स्टॉप के दोनो किनारों पर लेबलिंग कार्य में गिट्टी न डालकर मिट्टी के ऊपर सीमेंट की एक लेयर बिछाई जा रही है। इसके साथ ही यहां पर निर्माण कार्य में कई अनियमिताएं है। लोगों ने घाटमपुर विधायक सरोज कुरील से निर्माण कार्य में अनियमिताओं की शिकायत की है। विधायक ने लोगो को निर्माण कार्य की जांच कराने की बात कही है। 2 तस्वीरें देखिए… विधायक बोलीं- निर्माण कार्य की होगी जांच घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बताया कि बस स्टॉप के सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमिताओं की शिकायत मिली थी, वह निर्माण कार्य की जांच कराएंगी। उन्होंने कहा कि बस स्टॉप का सौंदर्यीकरण कार्य बेहतर होना चाहिए।