Advertisement
Sponsored
अंबेडकरनगर में सब्जी व्यापारी फंदे पर लटका मिला:कर्ज से परेशान होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Feb 24, 2026
अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक सब्जी व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। यह घटना नवीन मंडी सिझौली शहजादपुर में मंगलवार सुबह सामने आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अयोध्या जिले के सुभाष नगर निवासी 45 वर्षीय राजकुमार सोनकर पुत्र हरिलाल के रूप में हुई है। राजकुमार नवीन मंडी में सब्जी का व्यापार करता था। स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह उसके दुकान के चैनल गेट से उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यापारी राजकुमार सोनकर के कर्ज से परेशान होने के कारण यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। उसके पुत्र गोलू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने कई लोगों से कर्ज लिया हुआ था, जिससे वह काफी परेशान रहते थे। अकबरपुर थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments