आगरा के दीवानी परिसर में बम की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और दीवानी परिसर में तैनात एसएसएफ एक्टिव हो गए है। पूरे दीवानी परिसर को खाली कराया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। बताया गया है कि दीवानी परिसर की ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आया है। सूचना पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवायड की टीमें पहुंच गई है। दीवानी परिसर के गेटों को बंद कर दिया गया है। सभी वादकारियों को बाहर किया जा रहा है। टीमें न्यायालय और अधिवक्ताओं के चैंबरों की सघन जांच कर रही हैं। इसके अलावा जिला जज ने सभी बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर दीवानी प्रशासन को सूचित करें। खबर अपडेट की जा रही है...
Readers Comments