आगरा में श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा मनकामेश्वर मंदिर शुरू हुई और जीवनी मण्डी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक पहुंची। यात्रा में लगभग 50 भव्य झांकियां निकाली गई, इसमें भगवान शिव की बारात और खाटू नरेश की झांकी प्रमुख रही। भक्तों ने फाल्गुन महोत्सव में जमकर गुलाल उड़ाया, शिव की झांकी के साथ जमकर डांस किया। इसमें नासीक के ढ़ोल-नगाड़े हाथ में बीन लिए सपेरों की धुन सुनाई दी। इस में लगभग दो हजार करीब लोग देखने पहुंचे। जहां पर पुरुष पीले और महिला गुलाबी साड़ी पहन कर उत्सव में शामिल हुई। ये झांकियां रही आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में PK मूवी के आमिर खान की झांकी बनाई गई। इसके अलावा गोरिल्ला, जोकर, भूत-प्रेत और विटेंज कार से यात्रा को सजाया गया। लोगों ने इनके साथ सेल्फी लीं। और उत्सव का आनंद उठाया। यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर राम बारात मार्ग, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, मोतीगंज, कचहरी घाट, बेलनगंज एवं जीवनी मंडी होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। बता दें कि मंदिर अपना 8 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट द्वारा फाल्गुन महोत्सव का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया-यात्रा में लगभग 50 से 60 भव्य झांकियां शोभायात्रा में निकाली गई है। नासिक एवं पुणे से विशेष बैंड दल आमंत्रित किए गए हैं तथा महाकाल की सवारी, काली का अखाड़ा, चंग धमाल, विशेष आकर्षण रही है। इस दौरान हजारों पुरुष श्रद्धालु सफेद कुर्ता पायजामा और महिलाएं गुलाबी साड़ी के ड्रेस कोड में, हाथों में निशान लेकर एवं नंगे पांव पदयात्रा करते हुए बाबा के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया पूरे मार्ग में गुलाल, इत्र एवं पुष्पों की वर्षा की गई। 23 फरवरी से 4 मार्च तक प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की होली—मेहंदी, फल, टॉफी-चॉकलेट, मेवा, चंदन एवं फूलों की आयोजित की जाएगी। 27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम होगा तथा 4 मार्च को जयपुर से मंगाए गए विशेष गुलाल के गोटों से भव्य गुलाल होली खेली जाएगी।
Readers Comments