Advertisement
Sponsored
आगरा में शराब के नशे में बडे़ भाई की हत्या:छोटे भाई ने सब्बल से पीटा, लंबे समय से दोनों के बीच चल रहा था
Feb 23, 2026
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सोमवार रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहे के सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, नगला किशनलाल, बजरंग नगर में सात भाइयों के परिवार में छोटे भाई सत्तो और बड़े भाई भूरा के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में सत्तो ने लोहे के सब्बल से भूरा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भूरा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश और शराब के नशे में इस घटना को अंजाम तक पहुंचाया।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments