Advertisement
Sponsored
एक्ट्रेस रश्मिका और एक्टर विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट की लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम
Feb 23, 2026
साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। शादी से 3 दिन पहले दोनों सोमवार को उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए हुई है। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। सोमवार सुबह दोनों अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे। करीब 10 बजे रश्मिका और उसके करीब 15 मिनट बाद विजय आए। यहां से दोनों एक साथ होटल के लिए रवाना हुए। रश्मिका ब्लू सूट में और काला चश्मा लगाकर बाहर आईं। विजय ने ब्लैक जैकट पहना हुआ था। हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे
शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। संडे को हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे थे
रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी कपल को स्पॉट किया गया था। हैदराबाद एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना टीका लगाई दिखीं थीं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मास्क से चेहरा कवर किया हुआ था। वह कूल हाफ स्लीव्स टी-शर्ट के साथ ब्लैक लोवर और ब्लैक शूज पहनी हुई थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डार्क ग्लासेस भी पहने थे। विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर विजय ने भी डार्क ग्लासेस और मास्क से चेहरा छिपाया हुआ था। रश्मिका मंदाना ने कन्फर्म की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका-विजय की शादी की कन्फर्मेशन दी है। रिपोर्ट के अनुसार,रश्मिका मंदाना को ऑनलाइन मैसेज के जरिए मुबारकबाद दी थी। इस पर एक्ट्रेस ने इनकार करने की बजाए शुक्रिया कहा, जिससे कन्फर्म है कि एक्ट्रेस शादी करने वाली हैं। दिल्ली का बैंड हुआ हायर, वेडिंग प्लानर हैदराबाद से
मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि रश्मिका-विजय ने शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया है, जो इससे पहले कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म कर चुका है। इसके अलावा वेडिंग प्लानर हैदराबाद से हायर हुआ है, जो एक मशहूर टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान कर चुके हैं। इसी रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका की शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोज होटल बुक किया गया है। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे। ये बुकिंग 24-25-26 फरवरी के लिए हुई है। शादी में आने वाले सभी 230 गेस्ट इसी होटल में रहेंगे, जिसमें कुल 117 कमरे हैं। इससे पहले विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को भी लाइट्स से सजाया गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि घर को शादी के लिए डेकोरेट किया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। कार्ड में लिखा गया है, परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उदयपुर में होने वाली शादी के बाद कपल 3-4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होने की चर्चा है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें महज परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। इसके अलावा शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी हायर किए जाने की भी खबर है। अक्टूबर में हुई विजय-रश्मिका की सगाई
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की है। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि कपल ने अब तक सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
Reader Comments