Advertisement
Sponsored
एलडीए के पेंटहाउस में पहली बार लॉटरी:नर्मदा अपार्टमेंट के 12 पेंटहाउस पर ज्यादा दावेदार; 300 फ्लैट्स के लिए आए 711 आवेदन
Feb 24, 2026
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की आवासीय योजनाओं में पहली बार पेंटहाउस के लिए लॉटरी कराई जाएगी। गोमती नगर विस्तार स्थित नर्मदा अपार्टमेंट में प्रस्तावित 12 पेंटहाउस के लिए 20 से अधिक आवेदक सामने आ चुके हैं। सीमित यूनिट और ऊंची मांग के चलते आवंटन अब पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से होगा। वहीं दूसरी तरफ 300 फ्लैट्स के लिए 711 लोगों ने आवेदन किया है। यह संख्या एलडीए के डिमांड सर्वे से भी ज्यादा है। एलडीए अधिकारियों के मुताबिक, अब तक प्राधिकरण की योजनाओं में फ्लैट्स की लॉटरी होती रही है, लेकिन पेंटहाउस के लिए यह पहला मौका होगा जब ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इसे अहम संकेत माना जा रहा है। 4000 वर्गफीट में लग्जरी स्पेस नर्मदा अपार्टमेंट के पेंटहाउस करीब 4000 वर्गफीट क्षेत्रफल में होंगे। इनकी शुरुआती कीमत 2.8 करोड़ रुपए रखी गई है। परियोजना गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4, जी-20 रोड पर विकसित की जा रही है, जहां बेहतर कनेक्टिविटी और हाई-एंड सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रीमियम सुविधाओं का दावा परियोजना में जिम, स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, किड्स प्ले एरिया, पार्क, पावर बैकअप और पर्याप्त पार्किंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। यही कारण है कि पेंटहाउस श्रेणी में भी खरीदारों की दिलचस्पी दिख रही है। अधिकारियों के अनुसार, पेंटहाउस समेत सभी आवासों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। ड्रॉ की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments