Advertisement
Sponsored
कानपुर के ACP आनंद ओझा का फिल्मी अवतार:साइबर क्राइम की शॉर्ट फिल्म में मिला रोल, बोले- डकैत घोड़े पर नहीं, स्क्रीन से आएगा
Feb 24, 2026
अब डकैत घोड़े पर बैठ कर नहीं आते, स्क्रीन के पीछे से आते है और आपका सबकुछ लेकर चले जाते हैं… । साइबर अपराधों से जागरूक करने के लिए कानपुर में बन रही शॉर्ट फिल्म में यह डॉयलॉग है। जो कि कलक्टरगंज एसीपी आनंद ओझा के हैं। कानपुर के कलक्टरगंज एसीपी आनंद ओझा न सिर्फ अपराधियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे हैं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में साइबर अपराधों पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म में उन्होंने एसीपी अंगद वर्मा का किरदार निभाया है। शार्ट फिल्म की 3 तस्वीरें देखिए… 2010 में मिली थी पहली फिल्म एसीपी आनंद ओझा माही, हीरोगिरी, लव एक्सप्रेस, रण, कुभ समेत 10 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुके हैं। 2010 में उन्हें पहली बार सबसे बड़ा मुजरिम भोजपुरी फिल्म में काम करने के मौका मिला था। एक साल पहले आगरा में तैनाती के दौरान उनकी फिल्म माही रिलीज हुई थी। अभी हाल ही में उन्होंने तिग्मांशु धूलिया, पद्मिनी कोल्हापुर स्टारर फिल्म विहान की शूटिंग पूरी की है। जिसमें वह एक मीडियाकर्मी की भूमिका निभा रहे हैं, जो जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। हीरो बनने के लिए मुंबई चले गए थे ACP आनंद ओझा मूलरूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं। 21 अक्टूबर 2025 में कानपुर में तैनात हैं। नवंबर में कलक्टरगंज एसीपी का चार्ज मिला। इससे पहले वह सीतापुर पीएसी में तैनात थे। एसीपी आनंद ने बताया-उनके परिवार में पत्नी सुजाता ओझा, बेटी हर्षिता, आकृति, बेटा आनंद निशांत, मां लीलावती है। आनंद ओझा ने बताया- उनके परिवार में ज्यादातर पुलिस वाले हैं। मामा बिहार पुलिस में एडिशनल एसपी पद से रिटायर हुए। जबकि बाबा दरोगा थे। उन्होंने कहा- बचपन से उनका सपना था कि फिल्मों में काम करूं। फिल्में देखते–देखते मन बना लिया था कि अब एक्टर ही बनूंगा। एसीपी आनंद ने एक्टिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी दैनिक भास्कर एप के साथ साझा किया। उन्होंने बताया- इंटरमीडिएट के बाद परिवार को बिना बताए हीरो बनने के लिए मुंबई पहुंच गए। वहां उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की और फिल्मों में एक मौका पाने के लिए ऑडिशन देने लगे, लेकिन मुझे फिल्मों में काम नहीं मिला। बाद में पापा आए और मुझे वापस ले गए। इसके बाद मैंने ग्रेजुएशन किया। फिर पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू की। पापा भगवान ओझा की 22 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 2001 में पुलिस में दरोगा बने आनंद ओझा ने बताया- 2001 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए। ट्रेनिंग के बाद मेरी ड्यूटी CM की सुरक्षा में लगाई गई। नौकरी में मजा भी आ रहा था। हालांकि एक्टिंग के बारे में भी ख्याल आता था। वर्ष 2005 में उन्हें एक फिल्म में चांस मिला, फिल्म की शूटिंग भी पूरी हुई, लेकिन वह रिलीज नहीं हुई। वर्ष 2010 में उन्हें सबसे बड़ा मुजरिम भोजपुरी फिल्म में मौका मिला, जिसमें उन्होंने अभिनेता राहुल राय के छोटे भाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। आनंद ओझा ने बताया- कुंभ, हीरो एक्सप्रेस, लवगिरी, अजब घर की गजब कहानी, सास बहू की हेरा फेरी समेत करीब 12 फिल्मों में काम किया। साइबर क्राइम की शॉर्ट फिल्म में कर रहे काम एसीपी आनंद ने बताया- साइबर अपराधों से बचने के लिए तैयार की जा रही फिल्म में वह एसीपी साइबर क्राइम अंगद वर्मा का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड का टैग लाइन- सतर्कता ही बचाव है। क्राइम होने से पहले हम किस तरह से लोगों को बचा सकते है, इसके लिए यह फिल्म बनाई जा रही है। सिनेमा भी एक ऐसा माध्यम है, जो लोगों के दिलों तक बात जाती है। शॉर्ट फिल्म में यह दिखाया गया है, कि साइबर फ्रॉड किस–किस तरीके से हो रहा है, और उससे बचने का उपाय क्या है। पुलिस साइबर अपराध से निपटने के लिए किस तरह से काम कर रही है, और किस तरह से लोगों को उससे बचना है। यह सब इस शॉर्ट फिल्म में देखने को मिलेगा। बोले- टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी नौकरी और फिल्मों की शूटिंग के बीच सांमजस्य बिठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट में आने के बाद हमेशा ही उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों और परिवार का काफी सहयोग मिला, पुलिस विभाग में वर्कलोड तो रहता है, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है, टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा- सभी लोगों से अच्छा व्यवहार करने से आप सब हासिल कर लेते है। ------------------------
ये खबर भी पढ़ें
कानपुर में कॉन्स्टेबल ने सरेआम ट्रांसजेंडर को किस किया; वीडियो वायरल होने पर गिड़गिड़ाया- नौकरी पर बन आई, रील डिलीट कर दो कानपुर में रील बना रही ट्रांसजेंडर को कॉन्स्टेबल ने सरेआम किस किया। ट्रांसजेंडर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने गाना लगाया- छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement
Advertisement
Readers Comments