Advertisement
Sponsored
कानपुर में BJP कार्यकर्ताओं ने दरोगा को दौड़ाया:राहुल गांधी का पुतला छीनकर भागे थे, कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया
Feb 22, 2026
कानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह राहुल गांधी का पुतला जलाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुतले पर पेट्रोल छिड़का। आग लगाने से पहले पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का पुतला जलाने से रोका। मगर कार्यकर्ता नहीं माने। पुलिस ने उनकी धक्का-मुक्की हो गई। तभी एक दरोगा भाजपा कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का पुतला छीनकर भाग गए। कार्यकर्ता दरोगा के पीछे दौड़े, मगर पकड़ नहीं सके। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद लिखकर कागजों को जलाया। रामादेवी चौराहे पर प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने की कोशिश रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के कार्यकर्ता रामादेवी चौराहे पर पहुंचे। उनके हाथों में राहुल गांधी का पुतला था। पहले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता राहुल गांधी के एआई समिट में दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे और उनका पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने एआई समिट में जो टिप्पणी की थी, उस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा का आरोप है कि इस तरह के बयान अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को धूमिल करते हैं। दरोगा पुतला छीनकर भागे, भाजपाई पकड़ नहीं सके भाजपा किसान मोर्चा के दक्षिण जिलाध्यक्ष हर्ष सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मंचों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर शनिवार को एक चौपाल का आयोजन किया गया था, जिसमें किसानों ने किसान मोर्चा को आगे आने का आह्वान किया था। इसी के बाद रविवार को राहुल गांधी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। जब कार्यकर्ता पुतला दहन करने पहुंचे, तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके हाथों से पुतला छीन लिया और उसे लेकर वहां से चले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुलिस का पीछा करते रहे, लेकिन पुतला उनके हाथ नहीं लगा। हर्ष ने बताया कि पुलिस ने पुतला नहीं छीना है। हम लोग सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए चीजों करते हैं। पुलिस ने कुछ हिस्सा छीना, जो पुलिस का काम था वो पुलिस ने किया। जो हमारे पास हिस्सा था, उसको हमने राहुल गांधी मुर्दाबाद और उनके चित्र को आग लगाकर स्वाहा किया। और अगर आने वाले समय पर अगर ऐसी हरकत करते रहेंगे तो उनकी संपूर्ण पार्टी अभी भी स्वाहा है, बिल्कुल उसकी रख तक ना मिलेगी।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments