गाजियाबाद में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ है। दिन में तेज धूप निकली है। धूप निकलने से गलन में कमी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात में सर्द हवाए चलीं। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते रात के तापमान में गिरावट आई है। वेस्ट यूपी के जिलों में बदला मौसम मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली और वेस्ट यूपी के जिलों में उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में मौसम के बदलाव का असर रहता है। जैसे ही पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी होती है तो वेस्ट यूपी के जिलों में तापमान बदलता रहा है। हवा की गति बढ़ने के साथ भी तापमान में गिरावट आती है। पिछले वीक में हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस सुबह 8 बजे के करीब धूप खिलने के साथ तापमान बढ़ रहा हैै। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। शाम को फिर 5 बजे से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। धूप में लगातार चटकी बढ़ती जा रही है, मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। अगले सप्ताह एक मार्च से तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होगी। जहां दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचना शुरू होगा। वहीं रात का पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।