Advertisement
Sponsored
गोंडा में 151 केंद्रों पर हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा आज:केंद्रों पर विशेष निगरानी,सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को दी जा रही प्रवेश की अनुमति
Feb 23, 2026
गोंडा जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर आज यूपी बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 50,375 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है। उन्हें केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और पेन ले जाने की अनुमति है। बालिकाओं की चेकिंग महिला अध्यापिकाओं द्वारा और बालकों की चेकिंग पुरुष अध्यापकों द्वारा की जा रही है। अंग्रेजी परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर यूपी एसटीएफ (UP STF) और स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की भी नजर रहेगी। जिले में 17 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, जहां विशेष निगरानी बरती जा रही है। परीक्षार्थी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे, जिससे लंबी कतारें लग गईं है। सुबह 8:30 बजे तक सघन चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। गोंडा पुलिस प्रशासन ने भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है, जिसमें 17 थानाध्यक्ष, दो अपर पुलिस अधीक्षक, पांच क्षेत्राधिकारी और 500 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस बार परीक्षा ड्यूटी में लगे 4,700 कक्ष निरीक्षकों को पहली बार क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि आज प्रथम पाली में हाई स्कूल के परीक्षार्थियों की अंग्रेजी परीक्षा आयोजित की गई है। लगातार सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी मेरे द्वारा भी की जा रही है सचल दल द्वारा भी नजर रखे जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी नजर रखा जा रहा है नकल विहीन और शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। शासन स्तर से भी सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments