टी-20 वर्ल्डकप- भारत ने 5 रन पर 2 विकेट गंवाए:ईशान किशन जीरो, तिलक वर्मा एक रन पर आउट, साउथ अफ्रीका ने 188 का टारगेट दिया
Published: Feb 21, 2026
साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में भारत को 188 रन का टारगेट दिया है। अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में इंडिया ने जीरो पर पहला विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। ईशान किशन (जीरो) को ऐडन मार्करम ने रियान रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। SA की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। अफ्रीकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। मैच का स्कोरकार्ड प्लेइंग इलेवन भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। -----------------------------------
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
Reader Comments