Advertisement
Sponsored
प्रमोद कृष्णम् बोले: कल्कि अवतार अधर्मियों का विनाश करेगा:संभल में कहा- चीन-बांग्लादेश के जैसे सपा-कांग्रेस हिंदुओं को बांटने का काम करती है
Feb 23, 2026
संभल के ऐंचौड़ा कम्बोह गांव स्थित श्रीकल्कि धाम में जगद्गुरु कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब-जब हिंदुओं को बांटने की बात होगी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उनका साथ देंगी। इसमें चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल होंगे। सोमवार को आचार्य कृष्णम् ने समाजवादी पार्टी को "सफा" (समाप्त) बताते हुए कहा कि यह अधर्मियों और विधर्मियों की पार्टी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान का कल्कि अवतार अधर्म के नाश के लिए ही हो रहा है। कल्कि धाम का निर्माण इस बात का प्रमाण है कि अधर्म का सर्वनाश निश्चित है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं को बांटने की बात करने वालों का साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी देंगी। कृष्णम् ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथन "बटोगे तो कटोगे" का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुओं को बांटने की साजिश में समाजवादी, कांग्रेस, लेफ्ट के साथ-साथ चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल हैं। आचार्य कृष्णम् ने राहुल गांधी को एक राष्ट्रीय समस्या और लाइलाज बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि उनका इलाज केवल भारत की जनता के पास है, और वही उनका इलाज करेगी।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments