अंबेडकरनगर जिले में चर्चित मंशाराम हत्याकांड में कोर्ट ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही सहित तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को एडीजे प्रथम राम विलास सिंह की अदालत ने सुनाया। घटना 24 मार्च को महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में हुई थी। 30 वर्षीय मंशाराम कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वहीं उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मंशाराम के शव को सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के भेवापार गांव के पास एक माइनर में फेंक दिया गया था। मंशाराम की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों और तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच और लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Readers Comments