Advertisement
Sponsored
फिरोजाबाद नगरनिगम कार्यकारिणी चुनाव: मुनेंद्र यादव ने सर्वाधिक मत पाए:गैर-आधिकारिक प्रत्याशी होकर भी भाजपा पार्षद की जीत
Feb 23, 2026
फिरोजाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। गांधी पार्क स्थित पालीवाल ऑडिटोरियम में हुए इन चुनावों में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से छह ने जीत दर्ज कर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान बनाया। भाजपा पार्षद मुनेंद्र यादव ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर सभी को चौंका दिया। चुनाव में धर्मपाल सिंह राठौर, मुनेंद्र यादव, श्याम सिंह यादव, कृष्णवीर, मनोज शंखवार और देवेंद्र कुमार विजयी घोषित किए गए। वहीं, रानी देवी और अलका को हार का सामना करना पड़ा। महापौर कामिनी राठौर ने सभी विजयी सदस्यों को मनोनयन पत्र प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर आयुक्त प्रशांत नागर सहित लगभग 70 पार्षद और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर भाजपा पार्षद मुनेंद्र यादव की जीत रही। पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रत्याशी घोषित न किए जाने के बावजूद मुनेंद्र यादव ने सर्वाधिक मत हासिल किए। उनकी इस जीत को नगर निगम की राजनीति में एक अहम संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासनिक निगरानी में पार्षदों ने मतदान किया और परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने स्वागत किया। नगर निगम कार्यकारिणी के गठन के बाद अब शहर के विकास कार्यों को लेकर नई रणनीति तैयार किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
Reader Comments