Advertisement
Sponsored
बदनाम करने पर फूटा महिला का गुस्सा:अलीगढ़ के गंगीरी थाने के बाहर पति ने दबोचा और पत्नी ने 35 सेकंड में मारीं 37 चप्पलें,
Feb 22, 2026
अलीगढ़ के गंगीरी थाने के बाहर महिला ने चरित्र पर कीचड़ उछालने वाले युवक को सड़क पर ही सबक सिखा दिया। महिला का गुस्सा इस कदर था कि उसने महज 35 सेकंड के भीतर युवक पर 37 से ज्यादा बार चप्पल और लात बरसाईं। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं, मौके पर तमाशबीन बनी भीड़ में से किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। चरित्र पर लांछन लगाना पड़ा भारी गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक और उसका भाई लंबे समय से उसे बदनाम कर रहे थे। युवक लगातार महिला पर अनर्गल आरोप लगाकर उसके चरित्र पर लांछन लगा रहा था। रविवार को महिला अपने पति के साथ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने आई थी। प्रार्थना पत्र देकर जैसे ही वह थाने के बाहर चौराहे पर पहुंची, आरोपी युवक बाइक से अलीगढ़ की ओर जाता दिखा। पति ने जमीन पर गिराया, पत्नी ने चप्पलों से पीटा आरोपी को देखते ही महिला और उसके पति का धैर्य जवाब दे गया। पति ने युवक को बाइक से खींच लिया और जमीन पर पटक कर मजबूती से दबोच लिया। इसके बाद केसरिया साड़ी पहनी महिला ने हाथ में चप्पल ली और युवक पर टूट पड़ी। बिना रुके बरसाईं चप्पलें वायरल वीडियो में महिला का गुस्सा साफ देखा जा रहा है। शुरुआती 10 सेकंड में महिला ने बिना रुके युवक के सिर, गर्दन और पीठ पर 12 बार चप्पलें जड़ दीं। अगले 20 सेकंड में प्रहारों की गति और तेज हो गई। महिला ने युवक के चेहरे और शरीर पर 20 से अधिक बार चप्पल मारी और बीच-बीच में लातों से भी प्रहार किए। अंतिम 5 सेकंड में महिला ने 5 और चप्पलें मारते हुए अपना गुस्सा निकाला। इस तरह कुल मिलाकर 35 सेकंड में करीब 37 प्रहार किए गए। पुलिस के सामने हुई धुनाई यह पूरी घटना गंगीरी कोतवाली के गेट के ठीक सामने हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी पास ही खड़े हैं, लेकिन शुरुआत में किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। काफी देर बाद जब युवक अचेत सा हो गया, तब पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया। धुनाई के बाद पुलिस युवक और महिला के पति को ले जाते हुए दिख रही है। वहीं, महिला भी एक हाथ में चप्पल और दूसरे हाथ से अपने बच्चे को पकड़कर थाने के अंदर जाते हुए दिख रही है। शांतिभंग में की गई कार्रवाई इस संबंध में सीओ संजीव तोमर ने बताया कि युवक की हरकतों से परेशान महिला ने उसकी पिटाई कर दी थी। जानकारी पर पुलिस ने युवक को बचाया और थाने ले गई। महिला ने अभी तहरीर नहीं दी है। इसलिए युवक पर शांतिभंग में कार्रवाई की जा रही है। तहरीर आने पर बाकी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments