झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर राधिका चौधरी के डेंटिस्ट पति ने सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह नीरज कुरील ने परिवार के साथ नाश्ता किया। दोनों बच्चे स्कूल चले गए। सुबह लगभग 9 बजे पत्नी राधिका ड्यूटी चली गई। इसके बाद कमरे में पंखे पर रस्सी से फंदा बनाकर झूल गए। जब मेड आई तो दरवाजा नहीं खोला। इस पर मेड ने पड़ोस की फैमिली को बताया। सूचना पर प्रोफेसर राधिका आ गई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो गेट पर लगी जाली तोड़ी गई। कुंडी खोलकर पत्नी अंदर गई तो पति फंदे पर लटके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर की है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Readers Comments