Advertisement
Sponsored
बलिया में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार:धन-नौकरी का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित करता था
Feb 23, 2026
बलिया पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोसे थामस के रूप में हुई है, जिसे सोमवार को सिकंदरपुर कस्बे से सुबह 7:10 बजे पकड़ा गया। उस पर धन और नौकरी का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी 22 फरवरी को सिकंदरपुर थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि डॉ. फरीद के मकान, कस्बा सिकंदरपुर वार्ड नंबर 5 में, जोसे थामस नामक एक ईसाई पादरी 15-20 महिलाओं और कुछ बच्चों को इकट्ठा कर रहा था। शिकायत के अनुसार, जोसे थामस लोगों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए अपने धर्म का नाटकीय बखान करता था। वह हिंदू देवी-देवताओं को नीचा दिखाता और अपशब्दों का प्रयोग करता था, जबकि अपने ईसाई धर्म की महानता और प्रभु यीशु की कृपा का बखान करता था। उसने लोगों को धन और नौकरी का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया, और शिकायतकर्ता को भी इसी तरह का प्रलोभन दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से प्रभु यीशु से संबंधित 124 पुस्तकें, एक म्यूजिक सिस्टम, 3 माइक, 2 केबल, 1 साउंड बॉक्स, 1 पीए सिस्टम और 1 डेटा केबल बरामद किया है। उप निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जोसे थामस, पुत्र थामस लुकेस, निवासी 192/2 न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना, बिहार (अस्थाई पता पल्ला विला हाउस, कारिकोम पोस्ट, कड्डीतारा करा, जिराकोलम स्टेट, केरल) को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को बलिया न्यायालय में पेश किया गया।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments