दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार दोपहर 2 बजे महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन सोशल मामले की सुनवाई होगी। एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट इस मामले में पूरी सुनवाई करेंगे। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे, जहां उनके अधिवक्ता दो प्रमुख पहलवानों के बयानों पर जिरह करेंगे। पहलवानों ने 10 फरवरी को कई नोटिस मिलने के बाद बंद कमरे में बयान दर्ज कराए थे। उन्होंने कहा था कि आरोप पत्र में दिए गए बयान ही उनके अंतिम बयान हैं और उन्हें कोई नया बयान नहीं देना है। अब बृजभूषण शरण सिंह के वकील कोर्ट रूम में इन बयानों के आधार पर सवाल-जवाब करेंगे। पहले भी वकील ने बयानों पर कई सवाल किए थे, लेकिन पहलवानों की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला था। दो और पहलवानों के बयानों की बारी इस मामले में अभी दो और मुख्य पहलवानों को कोर्ट में बयान दर्ज कराना है। उन्हें नोटिस देकर बुलाया जाएगा। सुनवाई में यह देखा जाएगा कि नामी पहलवान वकील के सवालों का जवाब देते हैं या जवाब देने से बचते नजर आते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई वहीं, 21 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट में भी पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित है। उन्होंने निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने और आरोप पत्र को रद्द करने की मांग की है। कोर्ट और वकील के बीच आज की सुनवाई इस मामले में अहम मोड़ साबित हो सकती है।