यूपी में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 4512 सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत 60 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एडेड शिक्षकों की ग्रेच्युटी बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। इस पर सहमति बन चुकी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों को रिटायरमेंट के समय 25 लाख की ग्रेच्युटी मिलती है। विभाग के सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को वर्तमान में 20 लाख रुपए ग्रेच्युटी मिलती है। शिक्षकों की ओर से भी लंबे समय से ग्रेच्युटी बढ़ाने की मांग की जा रही थी। विभाग ने अब ग्रेच्युटी की राशि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव पर सरकार में सैद्धांतिक सहमति बन गई है। जल्द इसका आदेश जारी हो सकता है। मुजफ्फरनगर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत: खतौली मार्ग पर हुए हादसे में 18 घायल, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर ललितपुर में बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी बस से मडावरा में हुआ हादसा ललितपुर के मड़ावरा में सोमवार रात 9 बजे स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृतक घोषित कर दिया। बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान बाइक को टक्कर मारी और करीब 10 फीट तक घसीटा। जिसके चलते बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत से दो की मौत, खतौली मार्ग पर हुए हादसे में 18 घायल, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, 2020 में की थी वारदात वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा सुनाई गई। उस पर 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। कोर्ट में बताया कि 2020 में आदमपुर थाने में मुकीमगंज निवासी विजय कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया। जांच में आरोप सही पाए गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर नोएडा में थार चलाने वाले युवक पर FIR: 23 फरवरी को ई रिक्शा में टक्कर मारी थी नोएडा के सेक्टर 49 थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार काली महिंद्रा थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा चालक के परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाया। परिजनों की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर