Advertisement
Sponsored
यूपी बोर्ड परीक्षा:हाईस्कूल NCC और इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र में 238676 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Feb 24, 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की परीक्षाओं के क्रम में मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विभिन्न तकनीकी, कृषि और कला वर्ग के विषयों की परीक्षा प्रदेश भर केकेंद्रों पर होगी। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दिन कुल 2,61,520 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम पाली: कृषि और NCC विषयों पर जोर मंगलवार को सुबह की पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक) में हाईस्कूल के लिए NCC की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए शस्य विज्ञान (व्यवसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान (द्वितीय प्रश्नपत्र-कृषि भाग-1) और कृषि अर्थशास्त्र (सप्तम प्रश्नपत्र-कृषि भाग-2) की परीक्षाएं होंगी। इस पाली के लिए प्रदेश भर में 915 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आंकड़ों की बात करें तो हाईस्कूल में 237 और इंटरमीडिएट में 22,515 छात्र पंजीकृत हैं, जिससे प्रथम पाली में कुल 22,752 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। द्वितीय पाली: अर्थशास्त्र में परीक्षार्थियों की भीड़ दोपहर की पाली (सायं 2:00 बजे से 5:15 बजे तक) में हाईस्कूल के लिए मानव विज्ञान और इंटरमीडिएट के लिए अर्थशास्त्र (Economics) की परीक्षा होगी। इस पाली में परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक है, जिसे देखते हुए बोर्ड ने 6,102 परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के मात्र 92 छात्र हैं, जबकि इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र में 2,38,676 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर इस पाली में 2,38,768 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त बोर्ड सचिव की ओर से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। विशेष रूप से द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान भारी संख्या को देखते हुए उड़नदस्तों की निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments