उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजन उसे समझाते रहे कि ऐसा न करे, लेकिन युवती अपनी जिद पर कायम रही। इसके बाद परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले जाने लगे। इस दौरान वह चिल्लाते हुए ऑटो से उतरकर भागने लगी। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। युवती का अपने मौसा के साथ पिछले 18 महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब मौसी ने दोनों के मिलने पर आपत्ति जताई और युवती को रोकने की कोशिश की, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वह अपने मौसा के साथ ही रहना चाहती है। युवती ने बार-बार कहा कि वह उनके साथ पत्नी के रूप में रहना चाहती है। युवती का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कहती दिखाई दे रही "सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला शादीपुर इलाके में मोहम्मद शकील (37) अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में करीब 80 सदस्य हैं। परिवार का काम ठेला लगाकर फल बेचना है। शकील की शादी वर्ष 2024 में चांदनी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान चांदनी गर्भवती हो गईं और डॉक्टर ने ऑपरेशन से डिलीवरी की सलाह दी। चांदनी की मदद के लिए करीब 18 महीने पहले उनकी बहन की बेटी को घर बुलाया गया था। इसी दौरान युवती और शकील के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। उस समय चांदनी को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। बच्ची के जन्म के बाद युवती अपने घर चली गई, लेकिन उसका आना-जाना बना रहा। प्रेम-प्रसंग की जानकारी पर दोनों को मिलने से रोका करीब तीन महीने पहले चांदनी को दोनों के संबंधों की जानकारी हुई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और 2-3 बार मारपीट भी हुई। चांदनी ने इसकी सूचना अपने मायके और बहन को दी। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। परिजन ने बताया- सोमवार को युवती बिना बताए करीब 18 किलोमीटर दूर अपने मौसा के घर पहुंच गई। वहां मौसी ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया, जिसके बाद युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौसी चांदनी ने अपने मायके और बहन को इसकी सूचना दी। युवती घर वापस जाने का विरोध करती रही। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में अल्फिया बानों कहती सुनाई दे रही है कि वह अपने मौसा के साथ रहना चाहती है। वह कहती है कि पहले वह उनके लिए खालू थे, लेकिन अब वह उनके साथ पत्नी के रूप में रहना चाहती है। वह यह भी कहती है कि उसे पता है कि उनकी खाला (मौसी) हैं, फिर भी वह उनके साथ ही रहना चाहती है। युवती का कहना है कि उसके मौसा उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार हैं। यदि मौसा न मिले तो जान दे दूंगी जब स्थानीय लोगों ने उसे समझाया कि कानून इसकी अनुमति नहीं देता, तब भी युवती अपने फैसले पर अड़ी रही। उसने कहा कि वह उन्हीं के साथ रहेगी और अगर साथ नहीं रहने दिया गया तो जान दे देगी। युवती की जिद के कारण सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई और कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले जाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह विरोध करती रही और जाने से इनकार करती रही। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने चलने के लिए कहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने भी बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। …….. ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में कॉन्स्टेबल ने सरेआम ट्रांसजेंडर को किस किया:वीडियो वायरल होने पर गिड़गिड़ाया- नौकरी पर बन आई कानपुर में रील बना रही ट्रांसजेंडर को कॉन्स्टेबल ने सरेआम किस किया। ट्रांसजेंडर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने गाना लगाया- छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। वीडियो वायरल होने पर कॉन्स्टेबल ट्रांसजेंडर से वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें कर रहा है। कॉन्स्टेबल ने उसकी पोस्ट पर लिखा- बहुत प्रॉब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज इसे डिलीट कर दो। जब ट्रांसजेंडर ने वीडियो नहीं हटाया तो कॉन्स्टेबल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
Reader Comments