Advertisement
Sponsored
राजस्थान में दिन का तापमान 35°C पहुंचा:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि; उत्तराखंड में बर्फबारी, आज भी अलर्ट
Feb 24, 2026
राजस्थान में फरवरी में ही तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन का तापमान 35°C तक पहुंचा है। यहां बाढ़मेर का तापमान इतना रहा। 20 से ज्यादा शहरों का तापमान 30°C या इससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में मिनिमम टेम्परेचर 16°C के आस-पास है। इधर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का असर है। MP में लो प्रेशर एरिया और दो ट्रफ के असर के चलते 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इस दौरान शिवपुरी में ओलेवृष्टि भी हुई। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई। 3 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। इनमें सोमवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.5°C सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 5°C ज्यादा था। पालम का अधिकतम तापमान 28.6°C रहा। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम का अनुमान… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में फरवीर में चौथी बार बारिश हुई, दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में 2 टर्फ सक्रिय लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) और दो टर्फ के असर से मध्य प्रदेश में एक बार फिर आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को 10 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि मंगलवार को बालाघाट-डिंडौरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बाड़मेर में दिन का तापमान 35°C पहुंचा, जयपुर-बीकानेर में रात की सर्दी कम हुई राजस्थान में फरवरी में ही तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन का तापमान 35°C तक पहुंचा है। यहां बाढ़मेर का तापमान इतना रहा। 20 से ज्यादा शहरों का तापमान 30°C या इससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: बंगाल में बने लो प्रेशर ने बदला मौसम, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो रही है। रायपुर और बिलासपुर में सुबह बूंदाबांदी हुई, बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 3 जिलों में बर्फबारी-बारिश की संभावना, केदारनाथ और मुनस्यारी में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी उत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक दिन पहले केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में तेज हवा चली और बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में तापमान सामान्य से 4°C ज्यादा, 27 फरवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में और उछाल आएगा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में पहले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। इस वजह से दिन के वक्त मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…
Advertisement
Advertisement
Readers Comments