लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चारबाग से बसंतकुंज स्थित दुबग्गा चौराहे तक प्रस्तावित लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को आगे बढ़ाकर राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक ले जाने का प्रस्ताव भेजा है। प्राधिकरण ने इस संबंध में मेट्रो प्रबंधन को औपचारिक पत्राचार किया है। तर्क दिया गया है कि प्रेरणा स्थल पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए मेट्रो कनेक्टिविटी जरूरी है। रोज 2-3 हजार लोग पहुंच रहे बसंतकुंज योजना में करीब 65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने किया था। परिसर में , और पूर्व प्रधानमंत्री की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित हैं। साथ ही म्यूजियम भी बनाया गया है। यहां प्रतिदिन दो से तीन हजार लोग पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ग्रीन कॉरिडोर से भी जोड़ा गया इलाका इसी क्षेत्र को ध्यान में रखकर ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है, जिसका विस्तार नैमिष नगर योजना तक किया जा रहा है। मेट्रो विस्तार होने से दुबग्गा, बसंतकुंज और आसपास की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अमीनाबाद और चारबाग जैसे प्रमुख इलाकों से भी प्रेरणा स्थल तक पहुंच आसान हो जाएगी। 11.16 किमी से बढ़कर 14.46 किमी होगा रूट मेट्रो के प्रस्तावित द्वितीय चरण में चारबाग से दुबग्गा चौराहे तक 11.165 किमी लंबा कॉरिडोर प्रस्तावित है। इसमें कुल 12 स्टेशन होंगे। 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड। राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक विस्तार को मंजूरी मिलती है तो रूट में 3.3 किमी की बढ़ोतरी होगी और एक नया स्टेशन जुड़ेगा। इसके बाद पूरा कॉरिडोर 14.46 किमी का हो जाएगा। 757 करोड़ बढ़ेगी लागत पहले से तय 11.165 किमी परियोजना पर 5801.05 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च है। प्रेरणा स्थल तक विस्तार होने पर करीब 757.20 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च आएगा। मेट्रो विस्तार के इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रदेश कैबिनेट में रखा जाएगा।