Advertisement
Sponsored
लकी होटल का लाइसेंस निरस्त, गंदगी में बनता मिला खाना:रावतपुर स्थित होटल में खाद्य विभाग की टीम ने देर रात की छापेमारी
Feb 23, 2026
रावतपुर क्षेत्र में कार्डियोलॉजी के पास जीटी रोड में स्थित लकी होटल में रविवार देर रात फूड डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान किचन में गंभीर गंदगी और खाद्य मानकों की अनदेखी मिलने पर होटल का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। बिना हेड कैप के काम कर रहे थे कर्मचारी टीम ने किचन में सब्जी काटने, भोजन तैयार करने और बर्तन साफ करने वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि किचन में साफ-सफाई का अभाव था और कार्यरत कर्मचारी बिना हेड कैप के खाना बना रहे थे, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। कुकिंग एरिया में मिली गंदगी
निरीक्षण के दौरान सब्जी काटने वाले प्लेटफॉर्म और कुकिंग एरिया में भी गंदगी पाई गई। बर्तनों की धुलाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। टीम ने मौके पर ही खामियों को गंभीर मानते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की।
अभियान जारी रहेगा फूड विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में मिलावटी और अस्वच्छ भोजन परोसने वाले होटल आदि के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments