लखनऊ में एक टीचर ने अपनी छात्रा से दुष्कर्म किया है। 13 साल की दलित छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि वह दुष्कर्म के बाद प्रेग्नेंट हो गई। इस पर आरोपी टीचर ने उसका गर्भपात भी कराया। कई दिनों तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसका विरोध करने पर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है। थाने में पीड़िता के पिता ने शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे गिरफ्तार कर हवालात में भी डाल दिया। पीड़िता का मूल जिला बिजनौर और आरोपी बांदा का रहने वाला है। 9वीं की छात्रा है पीड़िता पीड़िता अपने परिवार के साथ सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रहती है। वह कक्षा-9 की छात्रा है। उसके माता-पिता सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी टीचर इस समय अवध विहार योजना स्थित गोमती एन्क्लेव में रहता है। वह मूलरूप से बांदा जिले के बबेरू का रहने वाला है। बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। उसी दौरान वह दुष्कर्म भी करता रहा। 20 दिन में कई बार दुष्कर्म किया आरोप है कि 22 जनवरी को किशोरी के माता-पिता दफ्तर गए थे। दादी घर के बाहर धूप में बैठी थीं। तभी किशोरी को घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जीवन खराब करने की धमकी दी। लोकलाज के चलते किशोरी शांत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने दोपहर में आने लगा और ब्लैकमेल करते हुए 12 फरवरी तक कई बार दुष्कर्म किया। इन 20 दिनों के दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती हो गई तो दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। जीवन बर्बाद करने की धमकी देता रहा। गर्भपात के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बात बताई। माता-पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की गईं। उसे गिरफ्तार कर लिया है।