Advertisement
Sponsored
लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर 60 हजार का जुर्माना:नगर निगम ने की वसूली, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
Feb 23, 2026
लखनऊ नगर निगम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम ने शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान कुल ₹60,100 की वसूली नजर निगम ने की है। जोन-3 में विशेष अभियान, 26 चालान जोन-3 के अंतर्गत जोनल सेनेटरी ऑफिसर मनोज यादव के निर्देश पर भिटौली क्रॉसिंग से आईआईएम तिराहे तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलीथीन के उपयोग, गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले 17 लोगों के खिलाफ चालान कर ₹37,700 की वसूली की गई। वहीं प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर 8 चालान करते हुए ₹12,400 का जुर्माना वसूला गया। सड़क पर कूड़ा फेंकने पर वाहन जब्त बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ ₹500 का स्पॉट फाइन लगाया गया। इसके अतिरिक्त वाहन संख्या UP 41 AH 0939 (ट्रैक्टर ट्रॉली) और UP 75 CT 6532 (डीसीएम) को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर एसडी. पैलेस परिसर में खड़ा करा दिया गया। इस प्रकार जोन-3 में कुल 26 चालान कर ₹50,600 की वसूली की गई। जोन-8 में निरीक्षण, प्लास्टिक जब्त जोन-8 में भी गंदगी एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, परिवहन, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पराग चौराहा सेक्टर-एफ, सेक्टर-डी1 और रतनखण्ड डिफेंस कॉलोनी के आसपास निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने पर संबंधित दुकानों और प्रतिष्ठानों से ₹2,500 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक देशी शराब की दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल के भंडारण व बिक्री पाए जाने पर ₹7,000 का जुर्माना लगाया गया। इसमें 1 किलो 200 ग्राम पॉलीथीन और डिस्पोजल ग्लास जब्त किए गए।
Reader Comments