Advertisement
Sponsored
लखनऊ में हिंदू महासभा अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला:एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं, क्षत्रिय कल्याण परिषद ने सौंपा ज्ञापन
Feb 23, 2026
लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री की गाड़ी पर हुए हमले के एक सप्ताह बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की रायबरेली जिला इकाई ने रोष व्यक्त किया है। परिषद ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। यह घटना 19 फरवरी 2026 को राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हुई थी। शैलेंद्र अग्निहोत्री अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे। उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी (संख्या: UP32 PP-9111) लुलु मॉल के पास खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से वाहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हमले के वक्त गाड़ी में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सका। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने एनसीआर (NCR) दर्ज कर ली है। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी न होने से संगठन में नाराजगी है। क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि "एक प्रमुख संगठन के पदाधिकारी पर इस तरह का हमला प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती है।" परिषद ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments