Advertisement
Sponsored
सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 83,295 पर बंद:निफ्टी में 142 अंकों की तेजी रही, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी
Feb 23, 2026
सेंसेक्स में आज यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही। IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का फ्रॉड, 16% टूटा शेयर IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर आज 16% गिरकर 70.09 रुपए पर आ गए है। चंडीगढ़ की एक ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है जिस कारण शेयर गिरे हैं।। मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी दी। बैंक ने फिलहाल इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार अमेरिकी बाजार में 20 फरवरी को तेजी रही विदेशी निवेशकों ने 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से खुला रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से खुल गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है।
शुक्रवार को 316 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 0.2% चढ़ा। वहीं शुक्रवार को यह 316 अंक यानी 0.38% चढ़कर 82,814 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इस हफ्ते 0.4% मजबूत हुआ। शुक्रवार को इसमें 117 अंक यानी 0.46% की तेजी आई और यह 25,571 पर बंद हुआ।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments