Advertisement
Sponsored
2026 इसुजु वी-क्रॉस भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹25.50 लाख:अब सिर्फ 4x4 ऑप्शन में मिलेगी; 10.3-इंच टचस्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर्स
Feb 23, 2026
इसुजु इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर पिक-अप ट्रक वी-क्रॉस का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल की सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने अब इसके 4x2 वैरिएंट को पूरी तरह बंद कर दिया है, यानी अब यह कार केवल 4x4 ऑप्शन में ही खरीदी जा सकेगी। एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इसमें कई हाई-टेक फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। इसुजु वी-क्रॉस: वैरिएंट वाइस प्राइस एक्सटीरियर: ब्लैक फिनिश ग्रिल और 18-इंच के अलॉय व्हील्स 2026 मॉडल के डिजाइन में छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव किए गए हैं। फ्रंट प्रोफाइल: ग्रिल के चारों ओर अब पियानो ब्लैक फिनिश वाली पट्टी दी गई है। फॉग लैंप्स के चारों ओर बॉडी कलर की फिनिशिंग है और स्किड प्लेट पर क्रोम का हल्का टच मिलता है। साइड और रियर प्रोफाइल: इसमें 18-इंच के नए अलॉय व्हील्स और लंबी काली रूफ रेल्स दी गई हैं। डोर हैंडल्स पर क्रोम फिनिश और ORVM पर इंटीग्रेटेड एलईडी टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं। कलर ऑप्शंस: यह कुल 7 कलर्स में उपलब्ध है, जिसमें नॉटिलस ब्लू और स्पिनेल माइका जैसे शेड्स शामिल हैं। इंटीरियर: ब्लैक-ब्राउन थीम के साथ प्रीमियम केबिन केबिन के अंदर कदम रखते ही आपको नया ब्लैक और ब्राउन कलर का डुअल-टोन केबिन मिलता है। इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच लेयर्स का इस्तेमाल किया गया है। सेंटर कंसोल में एक रोटरी नॉब दिया गया है, जिससे अलग-अलग मोड्स को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। फीचर्स: 10.3-इंच की बड़ी स्क्रीन और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग इस बार कंपनी ने टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया है। इंफोटेनमेंट: पुराने 9-इंच सिस्टम की जगह अब 10.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन दिया गया है। इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की सुविधा है। खास फीचर्स: इसमें पहली बार 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जोड़ा गया है। साथ ही 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। परफॉरमेंस: दमदार डीजल इंजन और 4WD सेटअप इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला ही भरोसेमंद इंजन मिलता है: इंजन: 1.9-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन। पावर/टॉर्क: यह 163 PS की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन: इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। अब यह स्टैंडर्ड रूप से 4-व्हील ड्राइव (4WD) के साथ आती है। सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग्स और ट्रैक्शन कंट्रोल सुरक्षा के लिहाज से नई वी-क्रॉस में कई फीचर्स शामिल हैं: इसमें टॉप वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल होल्ड कंट्रोल। ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर डिफॉगर और बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments