Advertisement
Sponsored
26 फरवरी को लखनऊ नहीं आएंगी फरक्का समेत 4 ट्रेनें:व्यासनगर–काशी रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक, सुबह 9:30 से शाम 7 बजे तक असर
Feb 24, 2026
26 फरवरी को लखनऊ आने-जाने वाले रेल यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल वाराणसी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच व्यासनगर-काशी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। यह ब्लॉक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम सात बजे तक रहेगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। नॉर्दर्न रेलवे के सीनियर डीसीए कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस दौरान कुछ ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी, कुछ को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। रास्ते में रोकी जाएंगी ये प्रमुख ट्रेनें सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के मुताबिक, कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन 13010 यशवंतपुर-हावड़ा दून एक्सप्रेस 25 फरवरी को 180 मिनट रोककर चलाई जाएगी। ट्रेन 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल भी 180 मिनट नियंत्रित रहेगी। ट्रेन 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 26 फरवरी को करीब 45 मिनट रोकी जाएगी। ट्रेन 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 25 फरवरी को 150 मिनट रास्ते में रोकी जाएगी। बदले मार्ग से चलेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें • कोटा-पटना एक्सप्रेस का रूट बदला ट्रेन 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस अपने तय मार्ग की जगह वाया कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, चुनार जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलाई जाएगी। यह ट्रेन उन्नाव जंक्शन, लखनऊ, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), सुल्तानपुर और वाराणसी जंक्शन पर नहीं रुकेगी। • फरक्का एक्सप्रेस लखनऊ नहीं आएगी ट्रेन 15734 फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग की बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-चुनार जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी। इसी तरह ट्रेन 15743 फरक्का एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी और लखनऊ नहीं पहुंचेगी। इन ट्रेनों का भी लखनऊ में नहीं होगा ठहराव ट्रेन 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-चुनार-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। इसका लखनऊ में ठहराव नहीं होगा। ट्रेन 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज जंक्शन, बनारस, वाराणसी जंक्शन और वाराणसी सिटी के रास्ते चलेगी। ट्रेन 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या धाम जंक्शन और गोरखपुर के रास्ते संचालित की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments