प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंच गए हैं। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पीएम का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी 9 साल बाद इजराइल यात्रा पर गए हैं। इससे पहले वे जुलाई 2017 में गए थे। PM मोदी आज नेतन्याहू के साथ प्राइवेट बातचीत करेंगे। इसके अलावा वे आज इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़ी 3 तस्वीरें… भारत-इजराइल में हथियारों की डील पर बातचीत संभव मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इजराइली अखबार, द जेरूसलम पोस्ट ने PM मोदी के दौरे पर उनके स्वागत के लिए एक खास फ्रंट पेज छापा। फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है। इसका दूसरा अर्थ शांति भी होता है। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Reader Comments