कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव एआई समिट को लेकर कहा- एआई समिट को लेकर भाजपा ने कोई इकोसिस्टम तैयार नहीं किया और न ही कोई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया। आयोजन में सब नकली चीजें दिखा रहे थे। जब आप दूसरे देश में बना रोबोट दिखाएंगे तो नाराजगी स्वाभाविक है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि यह सिक्योरिटी फेलियर है। माघ मेले में बटुक की चोटी पकड़कर खींचने के मामले पर कहा- बटुक जो हमारे पूजनीय हैं, उनकी चोटी पकड़कर अपमानित किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें महापाप पड़ेगा, लेकिन डिप्टी सीएम की चलती नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा- याद होगा इसी शहर के आसपास बुलडोजर चला था, जिसमें ब्राह्मण मां-बेटी जल गए थे। हमारे डिप्टी सीएम ने कहा था कि तुम मेरे परिवार के हो हम पूरा सम्मान करेंगे। डिप्टी सीएम नहीं हैं, ये स्वार्थ के लिए बैठे हुए लोग हैं। ऐसे डिप्टी सीएम को तो कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। अखिलेश यादव वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं अखिलेश यादव वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे। इसके अलावा वह बिरहाना रोड स्थित मशहूर ‘मुन्ना समोसा’ की दुकान पर समोसे खाएंगे। आकाश यादव के घटापारा रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। दरअसल, इससे पहले 12 फरवरी को अखिलेश कानपुर आए थे। तब उन्होंने पूछा कि यहां क्या फेमस है…कचौड़ी या समोसा। तब किसी ने कहा था- समोसा। इसके बाद उन्होंने समोसा खाने की इच्छा जताई थी। अखिलेश यादव के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….