कानपुर देहात पहुंचे संजय निषाद ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 100 विधायक दोनों डिप्टी सीएम लाएं और मुख्यमंत्री बन जाएं जैसी बातें यह दर्शाती हैं कि वे भाड़े के पहलवान खोजकर सरकार बनाना चाहते हैं। मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अखाड़े के पहलवान तैयार करते थे, लेकिन अब अखिलेश यादव के पास ऐसे पहलवान नहीं हैं, इसलिए वे सत्ता से बाहर हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के सभी अखाड़े के पहलवान भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और 2027 में भी साथ रहेंगे। लवस्टोरी विवाद पर प्रतिक्रिया यादवजी की लवस्टोरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने पर मंत्री ने कहा कि “देश की लवस्टोरी चलनी चाहिए, किसी जाति की नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह सेंसर बोर्ड से मांग करेंगे कि किसी भी नाम के माध्यम से समाज में विषमता न फैलाई जाए। मंत्री ने नरेद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई है। उनके अनुसार, आज दुनिया के कई देश भारत के साथ व्यापार, तकनीक और सहयोग बढ़ाना चाहते हैं, जो मजबूत नेतृत्व का परिणाम है। शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमों के संबंध में उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं, टीएमसी नेताओं द्वारा एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और कानून के तहत कार्य करता है। उनके मुताबिक, पहले जो कानून लागू नहीं होते थे, अब उनके लागू होने से कुछ लोगों को असुविधा हो रही है।
Reader Comments