मऊ के अभिनव गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के जजों द्वारा सम्मानित भी किया गया। अभिनव गुप्ता जनपद मऊ के सहादतपुरा के मूल निवासी हैं। उनके पिता आलोक गुप्ता मऊ के एक सफल व्यवसायी हैं, जबकि मां अन्नपूर्णा एक गृहिणी हैं। उनके भाई सर्वांग गुप्ता इंजीनियर हैं और वर्तमान में अपने पिता के व्यवसाय में सहयोग कर रहे हैं। अभिनव गुप्ता गुजरात की निरमा यूनिवर्सिटी में विधि के छठे सेमेस्टर के छात्र हैं। वे अपनी प्रतिभा से शिक्षकों और विश्वविद्यालय के प्रमुख छात्रों के बीच लगातार अपनी पहचान बनाते रहे हैं। अभिनव की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। संबंधी और कई सामाजिक हस्तियां उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Readers Comments